LITHIUM CELL
लिथियम सैल से सिर्फ नुकसान
Battery Directory
6/20/20241 min read
लिथियम सैल से सिर्फ नुकसान
लिथियम सैल के आयात से देश का पैसा बाहर जा रहा है और उसके बदले देश के लिथियम बैटरी व्यापारियों को बी ग्रेड और सी ग्रेड के बेकार सैल मिल रहे हैं। इस सैलों की वजह से देश के भोले-भाले व्यापारियों को ठगा जा रहा है, उनकी जान को जानबूझकर खतरे में डाला जा रहा है। लैड बैटरी का व्यापार फीका पड़ रहा है। इस समस्या पर सरकार को सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए।
देश में इलेक्ट्रिक कारें जो लिथियम के भरोसे चलाई जा रही हैं उनका भी कुछ अच्छा रेस्पोंस नहीं आ रहा है। यही वजह है कि टोयोटा जैसी बड़ी कार कम्पनियाँ अपनी इलेक्ट्रिक व हाइब्रिड कारों के उत्पादन को छोड़कर डीजल, BS6, BS7 कारें बाज़ार में उतार रही है। जितना तापमान हमारे देश में रहता है उस तापमान पर हमारे देश में लिथियम बैटरी के सफल होने की सम्भावना कम है। बढ़ते तापमान के कारण लिथियम बैटरी की क्षमता में 30 से 40% की गिरावट आती है।